लाइफस्टाइल

‘देव दिवाली’ से लेकर ‘ट्रांस दिवाली’- जानें भारत के इन दिवाली समारोह के बारे में!

‘देव दिवाली’ से लेकर ‘ट्रांस दिवाली’- जानें भारत के इन दिवाली समारोह के बारे में! October 24, 2019Leave a comment

दीप, मिठाइयाँ, रंगोली, स्वादिष्ट खाना! लेकिन क्या आपने कभी ‘ट्रांस दिवाली’ ‘ देव दिवाली’ या ‘ ‘फ्री फॉर ऑल दिवाली’ जैसे समारोहों का नाम सुना है? हर साल दिवाली पर पटाखे तो ज़रूर फोड़ें हैं , पर क्या आपने ऐसी दिवाली का आनंद लिया है?
तो आइए एक नज़र भारत के सबसे मशहूर दिवाली के समारोह पर डालते हैं।

बनारस

सबसे मशहूर बनारस की ‘देव दिवाली’ है। यहाँ हज़ारों दीये गंगा नदी को इस तरह जग-मग करते हैं की वह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों को सम्मोहित कर देता है। हज़ार दीयों के साथ-साथ गंगा आरती की देव वाणी दिवाली को एक अलग रूप देती है। ‘देव दिवाली’ दिवाली के अगले 15 दिनों तक मनाई जाती है।

टिप- गंगा नदी की चलती नाव में यह एक बहुत ही अद्भुत दृश्य होगा। इसे नाव में सवार हो कर ही देखें।

गोवा

गोवा, टूरिज़्म के लिए सबसे महशूर राज्य है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं की यहाँ भजन और रंगोली बना कर दीवालु मनाई जाती है तो आप एकदम ग़लत हैं! यहाँ ‘साइकेडेलिक दिवाली’ मनाई जाती है। जी हाँ, ‘ट्रांस’ म्यूज़िक से यहाँ के माहौल को रौशनी से भरा जाता है। सड़क पर नरकासुर के पुतले की परेड होती है। यहाँ दिवाली 5 दिन तक मनाई जाती है।

टिप – गोवा की दिवाली का असली जोश देखने के लिए पंजिम ज़रूर जाएँ!

दिल्ली

अगर आपको इको-फ्रेंडली दिवाली मानना पसंद है तो दिल्ली शहर के कनॉट प्लेस ज़रूर जाएं। अलग बात यह है वहां लेज़र शो है जिसके ज़रिये आपको यह लगेगा की वहां आतिशबाज़ी हो रही है पर असल में वह सिर्फ एक लेज़र शो ही है। लेज़र शो के साथ साथ बहुत म्यूज़िक, डांस, स्वादिष्ट मिठाइयां मिलेंगी!

टिप- ‘कम्यूनिटी दिवाली’, एक ऐसा फंक्शन जहाँ लोग अपने सबसे बेहतर कपड़ों में आते हैं। तो आप भी वहां ज़रूर जाएँ और ‘कम्यूनिटी दिवाली’ का हिस्सा ज़रूर बनें!

दिवाली पहत पुणे –

यह एक अनोखा महाराष्ट्रीयन समारोह है जिसमें संगीतकार ‘फ्री-फॉर-ऑल’ म्यूजिकल और डांस शो करते हैं।

अगर आपको आर्ट और थिएटर पसंद है तो पुणे की दिवाली में ज़रूर शरीक हों। यह समारोह दिवाली की सुबह शुरू होता है और अगले दो दिन इसका जश्न मनाया जाता है। यह एक 20 साल पुरानी प्रथा है।
टिप- इस बार सिर्फ 150 पास ही मौजूद हैं, तो ज़्यादा देर न करें और इस ख़ूबसूरत समारोह का हिस्सा ज़रूर बनें!

अयोध्या

अयोध्या इस साल विश्व रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य से 5 लाख दीप लगाएगा। अयोध्या राम जन्मभूमि होने के कारण भारत का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है।

टिप – यह तीन दिन का समारोह होगा जहाँ रामलीला के साथ-साथ विदेशी कलाकार भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे।

इस दिवाली को मनाएँ कुछ अलग अंदाज़ में!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *