Editors Choice मनोरंजन रिलेशनशिप

ब्रेकअप के बाद भी इन सेलेब्स ने अपने दोस्ती को रखा बरक़रार!

ब्रेकअप के बाद भी इन सेलेब्स ने अपने दोस्ती को रखा बरक़रार! August 6, 2019Leave a comment

कुछ सेलेब्रिटीज़ जो कभी प्यार में थे और आज सिर्फ एक अच्छे दोस्त की तरह ही हैं। अक्सर लोगों के रिश्ते ब्रेकअप के बाद बिगड़ जाते हैं लेकिन ये सेलेब्रिटीज़ आज भी दोस्ती के रिश्ते में कायम हैं।
तो आइये, चलते हैं, देखते हैं वो कौन से सेलेब्रटीज़ हैं!

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोणे

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोणे बॉलीवुड के सबसे चहीते सेलेब्रिटीज़ हैं। एक वक़्त पर इन्होंने सुर्खियां बटोरी थी। ये कपल इतना प्यार में था की दीपका पादुकोणे ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था। पर कुछ कारण से इनका ब्रेकअप हुआ और आज दीपिका पादुकोणे रणवीर सिंह के साथ हैप्पिली मैरिड हैं।
आज के वक़्त में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोणे अच्छे दोस्त हैं!

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बहुत ही मशहूर हुई थी। इन्होंने साथ में बहुत सी मूवीज़ में काम किया है। बैंड बाजा बरात बहुत हिट गई थी और तब वो रिलेशनशिप में भी थे।
ब्रेकअप के बाद भी ये मूवीज़ में साथ देखे गए थे। ब्रेकअप के बाद भी इनकी दोस्ती कायम है
और आज अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ हैप्पिली मैरिड हैं और रणवीर सिंह दीपिका पादुकोणे के साथ।

सलमान खान और कटरीना कैफ

अपने वक़्त की सबसे दमदार और हप्पेनिंग कपल , सलमान खान और कटरीना कैफ ने साथ में बहुत मूवीज़ में काम किया है। बॉलीवुड के सबसे जाने माने और चर्चित कपल थे सलमान ख़ान और कटरीना कैफ। ब्रेकअप के बाद इन दो दोस्तों ने साथ में बहुत मूवीज़ करी।
ब्रेकअप के बाद भी ये आज बहुत अच्छे दोस्त हैं!

ऋतिक रोशन और सुज़ैन ख़ान

ऋतिक रौशन और सुज़ैन ख़ान के तलाक़ की खबर से बहुत लोगों को धक्का लगा था। लेकिन तलाक़ के बाद भी इन्हे कई बार अपने बच्चों के साथ वक़्त बिताते हुए स्पॉट करा गया है। यह पिक्चर गवाह है की वह अब भी एक अच्छे दोस्त हैं।

करीना कपूर और शहीद कपूर

करीना कपूर और शाहिद कपूर चर्चित जोड़ियों में से एक थे। एक बहुत ही लम्बे लव रिलेशनशिप के बाद इनका ब्रेकअप हुआ जो बहुत शॉकिंग था। काफी समय तक इन्हें साथ काम करते हुए नहीं देखा गया था। सालों बाद उड़ता पंजाब में इन्हें साथ देखा गया था।
आज के समय में दोनों ही अपने पार्टनर्स के साथ हैप्पिली मैरिड हैं।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के बाद मशहूर हुए सुद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने डेट करना शुरू किया था। लेकिन कुछ वक़्त बाद ही इनका ब्रेकअप हुआ। और आज की तारीख़ में ये एक अच्छे दोस्त हैं।

रघु राम और सुगंध गर्ग

रोडीज़ शो के जज रघु राम ने अपने डाइवोर्स को एक अलग ही लुक दिया। डाइवोर्स के बाद कुछ ऐसी तस्वीर शेयर करी और कहा की वो हमेशा दोस्त रहेंगे।

मलाइका अरोरा और अरबाज़ ख़ान

मलाइका अरोरा और अरबाज़ ख़ान के डाइवोर्स के बाद भी इन्हें बहुत बार साथ में देखा गया। अक्सर साथ में पार्टीज़ भी अटेंड करते हैं ये साथ में। अरबाज़ ख़ान आज भी मलाइका अरोरा को अपनी फैमिली का हिस्सा मानते हैं।

गौहर ख़ान और कौशल टंडन

गौहर ख़ान और कौशल टंडन का लव अफेयर बिग बॉस शो में शुरू हुआ था। लेकिन कुछ टाइम बाद इनका ब्रेकअप हो गया , पर आज भी इनके बीच में कोई कड़वाहट नहीं आई है। आज भी ये एक अच्छे दोस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *