Editors Choice मनोरंजन

माइकल जैक्सन: एक मिलियन डॉलर के मालिक, फिर भी था 500 मिलियन डॉलर का कर्ज़ा!

माइकल जैक्सन: एक मिलियन डॉलर के मालिक, फिर भी था 500 मिलियन डॉलर का कर्ज़ा! August 29, 2019Leave a comment

जिसके नाम से हम ‘मून वॉक’ को जानते हैं, उस शख़्स को आज भी पूरी दुनिया याद करती है। माइकल जैक्सन भले ही इस दुनिया में नहीं रहे अब, लेकिन आज भी उनके गानों और डांस की फैन फ़ॉलॉइंग बहुत ही ज़्यादा है।

माइकल जैक्सन की मौत के बाद भी उनके पास तक़रीबन 1 बिलियन डॉलर के एसेट्स थे और 500 मिलियन डॉलर का कर्ज़ा भी!
माइकल जैक्सन का जन्म यूनाइटेड स्टेट्स में अगस्त 29,1958 को हुआ था।

Michael Jackson  Black and white picture Performed Billie Jean !

आइए आज उनके जन्मदिन पर हम उनके बारे में कुछ अनोखी बातें जानते हैं!

करियर का पहला माईलस्टोन

साल 1983 में माइकल जैक्सन का मोटाउन परफॉरमेंस एक बहुत बड़ी तरक्की थी। तक़रीबन 47 मिलियन दर्शकों के सामने उन्होंने अपनी पहली  एल्बम “बिली जीन” के परफॉरमेंस के साथ साथ मून वॉक भी किया था। यह उन्हके करियर का पहला माईलस्टोन था।

सर्जरी का कारण

क्या आप जानते हैं माइकल जैक्सन ने सर्जरी क्यों करवाई थी?पेप्सी-कोला की 5 मिलियन डॉलर की डील साइन करने के बाद जब वह उनके लिए शूट कर रहे थे तो शूटिंग के दौरान एक हादसे में उनका चेहरा और खोपड़ी जल गई थी। जिसके कारण उन्होंने पहली बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई  थी।

The Making of Michael Jackson's 'Thriller'

23 गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे

आप यह बात जान कर हैरान होंगे की माइकल जैक्सन के पास 23 गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड, 40 बिल्लीबोर्ड अवार्ड, 13 ग्रेमीज़ और 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स दिए जा चुके हैं। यह गिनती उन्हें सबसे चहीता आर्टिस्ट बनाती है और अभी तक इतने अवार्ड्स किसी और सिंगर को नहीं मिले हैं।

मेडिकल चैम्बर बनवाया था

माइकल जैक्सन के बड़े ही अनोखे ख़्वाब थे। वह 150 साल जीना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने एक अलग मेडिकल चैम्बर बनवाया था जिसमें 100 % ऑक्सीजन ही था ना की आम जगह की तरह 21 % ऑक्सीजन।fotos de Michael Jackson © - Bad. - Wattpad

विग का इस्तेमाल करते थे

क्या आपको यह बात मालुम है कि माइकल जैक्सन दरअसल विग लगाते थे? पेप्सी-कोला की शूटिंग के दौरान हुए हादसे  में उनके बाल भी जल गए थे जिसके बाद से उन्हें विग का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।

जानवरों से बहुत प्रेम था

माइकल जैक्सन को जानवरों से बहुत प्रेम था। उनके पास चूहे, साँप, कुत्ते, बिल्ली, बाघ जैसे जानवर थे। पर उनका सबसे चहीता पालतू जानवर बबल्स था जो कि एक चिंपांज़ी था।Image result for michael jackson

हार्ट अटैक के कारण जून 25, 2009 को माइकल जैक्सन के मौत कि घोषणा हुई थी। पर अगस्त 28 , 2009 को लॉस एंजेलेस के कोर्ट ने उनकी मौत का असली खुलासा किया और यह बताया कि असल में उनकी मौत किसी बिमारी कारण नहीं बल्कि एक हत्या थी।

माइकल जैक्सन की मौत को 10 साल से भी ज़्यादा हो चुका है पर आज भी वह एक बहुत ही नामी और चहीते आर्टिस्ट्स में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *