Editors Choice Featured देश

6 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में जो करती हैं भारतीय सेना को सल्यूट!

6 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में जो करती हैं भारतीय सेना को सल्यूट! July 26, 2019Leave a comment

26 जुलाई। एक दिन, उन कारगिल के वीर जवानों के सम्मान में, जो हमारे देश के लिए बहादुरी से लड़े। भारत ने उन सब सीमा चौकियों को वापस हासिल किया जिन पे पाकिस्तान ने कब्ज़ा कर रखा था। एक जंग जो 60 दिनों तक चलने के बाद 26 जुलाई को ख़त्म हुई, जिसके बारे में बॉलीवुड हमे इंडियन सेना पर बनाई फिल्मों से बताता है।

ये 5 फिल्में आपके अंदर के भारतीय को उभार लाएंगी।

1. बॉर्डर

Image result for sunny deol border
जंग पर बनी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है , बॉर्डर। इस फिल्म का हर सीन आपके रोंगटे खड़े कर देता है। एक्टिंग और इमोशन से ले कर एक्शन और डायरेक्शन, हर चीज़ बेमिसाल तरीके से की गई है। फिल्म की इंटेंस स्टोरी और उम्दा कास्ट आपको बीच में पॉपकॉर्न तक लेने नहीं जाने देती ।

2. लक्ष्य

Image result for lakshya hrithik roshan

लक्ष्य से बॉलीवुड ने जंग का एक अलग पहलू दर्शाया है। ये फिल्म एक सिपाही की ज़िंदगी की छोटी से छोटी कड़ी दर्शाता है। एक सिपाही के हर बलिदान, हर दुःख-दर्द और उसके जज़्बे को गहराई में दर्शाया गया है। ह्रितिक रोशन इस फिल्म में एक ज़िंदगी में लक्ष्यहीन नौजवान का किरदार निभा रहे हैं, जो सेना के लिए लड़ कर एक ज़िम्मेवार आदमी बन जाता है। इस फिल्म में मोटिवेशन की कोई कमी नहीं।

3. टैंगो चार्ली

Image result for tango charlie movie

एक नौसिखिया आर्मी अफ़सर और उसकी सिपाहियों की टोली को जंग के लिया कारगिल जाने को कहा जाता है। वहां जो चुनौतियाँ उसका इंतज़ार कर रही हैं , अच्छे या बुरे के लिए उसे बदल देंगी। ये फिल्म जंग के सिक्के का घिनौना पहलू दर्शाती है। इसे देखने में आपका समय बिलकुल ज़ाया ना होगा।

4. LOC कारगिल

Image result for loc kargil
इस फिल्म में बॉलीवुड ने उम्दा एक्टर्स और कास्ट की मदद से कारगिल जंग के हादसों को दर्शाया है। ये फिल्म पाकिस्तान और भारत के बीच की घमासान जंग और हमारे सिपाहियों की कहानी बहुत ही बारीकी से बताती है।

5. मौसम

Image result for mausam shahid kapoor

एक टिपिकल रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म, उस सिपाही के बारे में, जिसे उसकी इंगेजमेंट के एक दिन पहले जंग का बुलावा आ जाता है। हाँ, दर्शकों से इस फिल्म को भले ही उतना प्यार ना मिला हो, लेकिन ये फिल्म कारगिल जंग के दौरान भारत पाकिस्तान के बीच के तनाव को बेहद यादगार तरीके से दर्शाती है।

6. ऊरी

Image result for vicky kaushal uri the surgical strike
ये 2019 की फिल्म आपको आपकी सीट के कोने पे बैठने पर मजबूर कर देगी। सर्जिकल स्ट्राइक की हर बारीकी दर्शाता हुए ये बॉलीवुड हिट, जंग के एक अनोखे तरीके को अच्छी तरीके से दर्शाती है। विक्की कौशल और परेश रावल जैसे उम्दा एक्टर्स ने मूवी में चार चाँद लगा दिए हैं।

26 जुलाई जब भारत ने पाकिस्तान को जंग में मात दी, यह एक गर्व का दिन है। लेकिन हमें उन सिपाहियों के बारे में भी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने हमारे हित के लिए अपनी जान क़ुर्बान कर दी। ये सिपाही हमेशा हमारी यादों में कायम रहेंगें।
जय हिंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *