Featured OMG! India ज़रा हटके

डांसिंग ट्रैफिक पुलिस

डांसिंग ट्रैफिक पुलिस June 22, 2019Leave a comment

आज का ट्रैफिक मैनेजमेंट कोई आसान काम नहीं है। आज का मनुष्य बेहद ही व्यस्त है। ट्रैफिक रूल्स का पालन करना आज तो ऑप्शनल है, जिसके कारण आज इतनी घटनाएं भी होती हैं। पर इंदौर के ये ट्रैफिक पुलिस मास्टर, रंजीत सिंह का ट्रैफिक मैनेज करने का अंदाज़ थोड़ा अलग ही है। इनके कारण वहां से गुज़रते लोगों का भी मनोरंजन हो जाता है। और हो भी क्यों न ? माइकल जैक्सन से प्रेरित हो कर मूनवॉक कर के ये ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं। ये थोड़ा दिलचस्प है न!

 ऐसा करने का कारण!

रंजीत सिंह पिछले दस साल से इसी अंदाज़ में ट्रैफिक मैनेज कर रहे हैं। वह कहते हैं की वह माइकल जैक्सन के बरसों से फैन हैं और पिछले 12 वर्षों से इसी अंदाज़ में ट्रैफिक संचालन कर रहे हैं।

पहले से कम हादसे

उन्होंने नौजवानों की मृत्यु बहुत क़रीब से देखी है, जो उनके लिए बहुत ही निराशाजनक था। उनका मानना है की उनका ये अलग अंदाज़ लोगों को और उनके सहकर्मचारियों को पसंद है। वह यह भी मानते हैं की उनके क्षेत्र में पहले से हादसेकाम हुए हैं।

रंजीत सिंह के जूनियर ऑफिसर्स भी उनसे यह डांस स्टेप सीखना चाह रहे हैं। सभी को ये बहुत ही दिलचस्प लगता है। रंजीत सिंह के फेसबुक पर 50,००० से ऊपर फॉलोवर्स हैं, पर अपने माँ-बाप को प्रसन्न देखना उनके लिए सबसे बड़ी सफलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *