Featured लाइफस्टाइल

जानिये अपनी राशि के अनुसार अपनी ट्रेवल डेस्टिनेशन

जानिये अपनी राशि के अनुसार अपनी ट्रेवल डेस्टिनेशन June 24, 2019Leave a comment

आपकी राशि बताती है आपकी पसंद और नापसंद। कौन सी जगह आपके दिल को भाएगी, ये भी आपके राशि पर निर्भर करता है। आप धनु राशि की तरह अडवेंचरस हो सकते हैं या मिथुन राशि की तरह बेताब भी!

Image Credits: Inkhabar

आइये देखते हैं आपकी राशि क्या कहती है आप ट्रेवल चॉइस के बारे में-

1) मेष (एरीज) –

इस राशि के लोगों को एडवेंचर बहुत पसंद है। ट्रेक्किंग, बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज में रुचि रखते हैं। मेष राशि के लोगों को लदाख, सिक्किम और हिमालय जैसी जगह बहुत पसंद आएँगी।

2) वृषभ (टॉरस)-

इस राशि के लोगों को आराम फरमाना बहुत पसंद है। अच्छा खाना, शॉपिंग जैसी ऐक्टिविटीज़ ज़्यादा पसंद करते हैं। गोवा, कश्मीर, राजस्थान और केरला जैसी जगह इन्हे बहुत रास आएँगी।

3) मिथुन (जैमिनी)-

इस राशि के लोग संस्कृति से बहुत करीब होते हैं। इन्हे नयी जगह एक्स्प्लोर करना बहुत पसंद है। यह लोग बहुत सोशल स्वभाव के होते हैं। राजस्थान, हम्पी और बनारस जैसी जगह इन्हे बहुत पसंद आएँगी।

4) कर्क (कैंसर)-

इस राशि के लोगों को पानी से बहुत प्रेम है। ये बीच लवर्स होते हैं। गोवा और अंडमान जैसी जगह इन्हे बहुत पसंद आएँगी।

Image Credits: The Gryphon

5) सिंह (लियो)-

लक्ज़ीरियस ट्रिप्स इन्हे बहुत पसंद हैं। इन्हे ग्रैंड जगह बहुत पसंद हैं। रॉयल और क्लासी इनका टेस्ट है। इन्हे उदयपुर, जैसलमेर, आगरा, और हैदराबाद जैसी जगह बहुत पसंद आएँगी।

6) कन्या (वर्गो)-

इस राशि के लोग बहुत ही आर्गनाइज्ड होते हैं। किसी जगह पर जाने से पहले रिसर्च उनके हाथ में होती है। जयपुर और केरला जैसी जगह उन्हें पसंद आएँगी।

7) लिब्रा (तुला)-

इस राशि के लोग आउटगोइंग नेचर के होते हैं। ये बेस्ट ट्रैवेलिंग पार्टनर्स होते हैं। केरला, लदाख, माथेरान, पोर्ट ब्लेयर, कन्याकुमारी जैसी जगह परफेक्ट हैं।

8) वृश्चिक (स्कॉर्पिओ)-

इस राशि के लोगों को कोस्टल सिटीज़ बहुत पसंद हैं। औली, कोडाइकनाल, माथेरान, पोर्ट ब्लेयर और गोवा जैसी जगह इनके लिए बेस्ट हैं।

Image Credit: Unsplash

9) धनु (सैगिटेरियस) –

इस राशि के लोग अडवेंचरस होते हैं और इन्हे आउटडोर ऐक्टिविटीज़ बहुत पसंद होती हैं। इन्हे नेचर से करीब रहना बहुत पसंद है.

10) मकर (कैप्रीकॉर्न)-


इस राशि के लोगों को एक्स्प्लोर करना बहुत पसंद है। जो जगह कल्चर में रिच हो, उनके लिए वही आइडियल होती है। बनारस, राजस्थान, आगरा जैसी जगह इन्हे बहुत पसंद आएँगी।

11) कुम्भ (अक्वेरियस)-

ऋषिकेश में मैडिटेशन, आयुर्वेदिक लॉज, केरला में स्पा, लेक साइड बैठ कर उसकी सुंदरता को निहारना या श्रीनगर का शिकारा, ये सब इनके रुचि के विषय हैं। और यही इनके आइडियल डेस्टिनेशन हैं।

12) मीन (पाइसेज़)-

इन्हें एकांत मून रहना बहुत पसंद हैं। ऐसी जगह जो इनके अंदर के पवि जगा दे, जैसे को लक्षद्वीप या हिमाचल, इनके लिए आइडियल होगी।

तो आपकी सबसे मनपसंदिता डेस्टिनेशन कौन सी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *