Editors Choice Featured रिलेशनशिप

लड़की करती है आपको पसंद या सिर्फ़ मानती है दोस्त, समझें इन इशारों से!

लड़की करती है आपको पसंद या सिर्फ़ मानती है दोस्त, समझें इन इशारों से! March 5, 2019Leave a comment

अगर कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो लड़कियों को यह बात समझने में ज़रा भी देर नहीं लगती, क्योंकि वे इसमें माहिर होती हैं। लेकिन अगर कोई लड़की किसी लड़के को चाहती है तो लड़के के लिए यह पता करना मुश्किल काम होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं जिनसे आप आसानी से यह बात पता लार सकते हैं।

1: वो आपके आसपास रहना चाहती हो:

मिसाल के तौर पर आप किसी पार्टी में हों लेकिन लड़की अपनी सहेलियों के साथ हँसी मज़ाक करने की जगह आपसे बातें करने में ज्यादा इंटरेस्टेड हो तो ये संकेत हैं कि वह आपको पसंद करती है।

2: वो आपके बेकार के जोक्स पर हँसती हो:


क्या आपने हाल ही में कोई बेकार से जोक मारा हो जिसपर किसी को हंसी नहीं आई, लेकिन उस लड़की को खूब मजा आया हो। यह संकेत है कि लड़की आपको पसंद करती है।

3: आपके सामने वह अपने बालों को घुमा रही हो:


अगर लड़की आपको पसंद करती है तो वह आपके सामने अपने बालों को घुमाने लगती है। ऐसा वह जानबूझकर नहीं करती बल्कि अगर वो आपको चाहती है तो ऐसा स्वतः ही होने लगता है।

4: क्या वह नर्वस है:


क्या वह आपके पास आने पर थोड़ा नर्वस हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह आपके सामने अपना बेस्ट दे सके और ऐसे में उसका नर्वस होना स्वाभाविक है।

5: क्या वह आपकी नकल करती है:


यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जब भी कोई लड़की किसी लड़के को पसंद करती है तो वह उसके मूव्स की कॉपी करने लगती है। ऐसा जानबूझकर नहीं होता बल्कि अवचेतन रूप से होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *